फिलहाल मैं कोर्क, आयरलैंड यहाँ कौलिन्स एरोस्पेस ऐपलाईड रीसर्च & टेक्नौलौजी (पूर्व का यूनाइटेड टेक्नौलौजीज् रीसर्च सेंटर) में प्रमुख प्रौद्योगिकीविद् वैज्ञानिक हूँ।
मैं ने कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी यहाँ इलेक्ट्रिकल और कम्पयूटर इंजिनीयरिंग से २०१४ में डोक्टर ओफ् फिलोसोफी, और २००९ में मास्टर ओफ् सायन्स यह उपाधि प्राप्त की। उस के पहले २००८ में मैं ने इंडियन इंस्टिट्यूट ओफ् टेक्नौलौजी बौम्बे (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई) से बैचेलर ओफ् टेक्नौलौजी इंजिनीयरिंग फिजीक्स किया।
मेरे पेपर “Longest Straight Line Paths on Water or Land on the Earth” को हाल ही में इंटरनेट पर कुछ प्रचार मिला है। विशेष रूप से, सायन्स, एमआईटी टेक्नौलौजी रीव्ह्यू, ऐटलस् औब्स्क्युरा, पौप्युलर मेकैनिक्स, गिज़्मोडो, स्मिथसोनियन, और न्यूज़वीक ने इसके बारे में लेख प्रकाशित कियें। १९ नवंबर २०१८ को, जर्मनी में Das Erste चैनल के Wer weiß denn sowas? इस प्रश्नावली कार्यक्रम में इस का उल्लेख एक प्रश्न के रूप में किया गया।
२००३ मैं ने स्टौकहोम, स्विडन यहाँ २ से ८ अक्टूबर इस काल में हुए आठवें आंतरराष्ट्रीय खगोलशास्त्र औलिम्पियाड में भारत का प्रतिनिधित्व प्रतिनिधित्व किया, और मुझे सुवर्ण पदक मिला।